आजादी का मतलब वो क्या जानें?

आजादी का मतलब वो क्या जानें?

आजादी का मतलब वो क्या जाने?
जिनको आजादी विरासत में मिल गई।
वो क्या जाने मोल उनका,
जिनके घर के लाल शहीद हुए।
वो क्या जाने दर्द उस समय का,
जब देश हमारा गुलाम था।
वो क्या जाने पीड़ा उस समय की,
जो लोगो के मन में दर्द था।
वो क्या जाने दर्द,
उन दो सौ वर्षो का कितने,
समय बाद देश आजाद हुआ।

आज शायद पर तुम भूल गए हो?
आजादी के लिए कितने शहीद हुए।
कितनों का बलिदान हुआ।
यदि होता तुमको ज्ञान,
यू जरा सा भी,
तो आज तू आजादी का,
यू मजाक न बनाता।
आपस में यू लड़ लड़ कर,
धर्मो का मजाक न बनता।
भाई का भाई दुश्मन न होता।
न कोई यू हिंदू राष्ट की मांग न करता।

अगर हर भारतवासी आजादी,
के दायरे में रहता,
तो आज भारत का ऐसा हाल न होता।
ऐसा हाल न होता।।

                                 अलका कुमारी

Post a Comment

0 Comments