मंगलसूत्र
आभूषण तो कई देखे,
पर उसकी बात ही कुछ और है।
वो शान है हर नारी की,
मंगलसूत्र वो बहुत अनमोल है।
वो कोई हार नही,एक नारी के लिए,
सुहाग की निशानी है।पति की दीर्घ आयु,
की कामना है उसमे,निस्वार्थ भाव प्रेम है।
ईश्वर का वरदान है उसमें,
अपने गले से एक पल दूर न करना।
वो भाव है पत्नी का पति के लिए,
उनका कितना गहरा प्रेम है।
उनका कितना गहरा प्रेम है।।
अलका कुमारी
0 Comments