घमड़ी लड़की

  घमड़ी लडकी

एक लड़की थी।जिसका नाम रोहिनी था जो बहुत ही घमंडी थी वो कंपनी में काम करती थी और उसको रोजाना नई नई चीजे पहने का शोक था वो हर दिन नया पर्स नए सैंडल पहन कर जाती और नए नए कपड़े पहनती।एक बार पहनी हुई चीज को दुबारा नहीं पहनती। वह बहुत फिजूल खर्च करती थी और अपनी सैलरी में से एक पैसा नही बचाती थी। एक दिन वह बीमार पड़ गई और कंपनी नहीं गई। फिर हफ्ता भर बीमार पड़े पड़े कब एक महीना गुजर गया। अब उसके पास खाने तक को पैसे नहीं थे। फिर उसे खयाल आया जब उसके पास पैसे थे तो वो कैसे फिजूल खर्च करती थी एक बार पहनी हुई चीज कैसे दुबारा नहीं पहनती थी और उन चीजों को फेंक देती थी अब उसे पछतावा हो रहा था और कभी न फिजूल खर्च करने का फैसला लिया

शिक्षा: कभी भी फिजूल खर्च नही  करना चाहिए।
हमारे साथ बुरा भी कुछ हो तो वो हमे सबक दे जाता है।।
        
                               अलका कुमारी

Post a Comment

0 Comments