खौफनाक कहानी

खौफनाक कहानी

सावन का महीना था। बारिश हो रही थी।घर में एक छोटा सा लड़का और उसके मां और पिता थे। छोटे से लड़के का नाम टीनू था। स्कूल में छुट्टियां चल रही थी। सुबह तो उसकी जैसे तैसे खेलते खेलते निकल जाती।जब रात आई तो वो पढ़ रहा था अपने कमरे बैठ कर की अचानक वहां सांप आ जाता है और मां उसकी रसोई में खाना बना रही होती है और अचानक से टीनू चिल्लाया मां मां सांप तो लड़के की मां भाग कर आती है और वो देखती है लंबा मोटा सांप और जो लड़के के बिल्कुल पास था और लड़का रो रहा था। अभी उसके पिता घर पर नहीं थे और औरत मन ही मन घबरा जाती और फिर वो बाहर से भाग कर डंडा और बोरी लाती और डंडे से सांप को बोरी में डाल देती और झटपट से बोरी ऊपर से उठाकर बंद कर देती और बेटे को सीने से लगा लेती और कहती बेटा टीनू किसी चीज से घबराते और रोते नही

                     अलका कुमारी

Post a Comment

0 Comments